Site icon Image Channels: Visualizing the World's Stories

राज कपूर ने की थी अमिताभ के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी, कुछ ही दिन बाद ही सच हुई बात

88bde68186f5f32018bf259c5377c5e9

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को उनके चाहने वाले अलग-अलग नामों से बुलाते हैं। कोई उन्हें महानायक कहता है तो कोई शहंशाह। 50 साल से ज्यादा के अपने एक्टिंग करियर में अमिताभ ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी ज्यादा संघर्ष भी करना पड़ा। शुरुआती दौर में उनकी हाइट से लेकर आवाज तक का खूब मजाक उड़ाया गया। इस बीच इडस्ट्री में एक ऐसा भी शख्स तो जिसने इस नायाब हीरे को पहले ही पहचान लिया था। हम बात कर रहे हैं शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर की।
राज कपूर उन शख्सियतों में से एक हैं जिन्होंने कई प्रतिभान टैलेंटं को आगे बढ़ाया। अपनी पारखी नजर से लोगों के अंदर प्रतिभा देखने की उनके पास गजब की कला थी। उन्होंने अमिताभ के संघर्ष के दिनों में एक भविष्यवाणी की थी जो आगे चलकर बिलकुल सही साबित हुई। दरअसल, बात उस समय की है जब अमिताभ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। साल 1973 में अमिताभ आरके स्टूडियो मेंं फिल्म ‘जंजीर’ की शूटिंग कर रहे थे।
उनके सेट के पास ही राज कपूर भी किसी फिल्म पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक दिन जब राज कपूर उनके सेट की तरफ से गुजर रहे थे, तब उन्होंने एक आवाज सुनी। इस आवाज को सुनकर वह तुरंत वहीं रुक गए और पूरा डायलॉग सुना। इसके बाद उन्होंने अपने सहायक को बुलाकर पूछा कि यह कौन बोल रहा था। उनके असिस्टेंट ने राज कपूर को जानकारी दी कि यह प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर का सेट है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संवाद बोलने वाला लड़का इंडस्ट्री में नया है। यह बात सुनते ही राज कूपर ने तुरंत भविष्यवाणी कर दी कि एक दिन यह लड़का पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेगा। उनकी भविष्यवाणी बिलकुल सही साबित हुई और ‘जंजीर’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद बिग ने लगातार कई सुपरहिट फिल्में दीं और लोगों के दिलों पर छा गए।

Exit mobile version