‘हे राम जी’ फिल्म के साथ जन्मदिन पर KD का बड़ा सरप्राइज, सिनेमा जगत में मची हलचल!

1 min read

मुंबई, 28 जून 2024: आज मुंबई में फ़िल्म निर्देशक दिनकर कपूर, जिन्हें फ़िल्मी जगत में KD के नाम से भी जाना जाता है, का जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर फ़िल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं लंबी उम्र की कामना की।

अपने जन्मदिन की पार्टी को विशेष बनाते हुए, निर्देशक KD ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने दिनेश लाल यादव “निरहुआ” और मन कुरैशी के साथ नई फ़िल्म “हे राम जी” बनाने का ऐलान किया। निर्देशक KD ने बताया कि इस फ़िल्म की शूटिंग आगामी 10 जुलाई से उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज और श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के आसपास शुरू होगी।

भोजपुरी फ़िल्म जगत में निर्देशक KD एक प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध नाम हैं। उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी इस ताज़ा घोषणा ने ट्रेड पंडितों के बीच भी चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। लोग अपनी-अपनी धारणाओं के आधार पर फ़िल्म की कहानी का आकलन कर रहे हैं। हालांकि, निर्देशक KD ने फिलहाल फ़िल्म की कथावस्तु के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी और कहा कि “हम अभी अपना जन्मदिन मना रहे हैं और आप सभी को सिर्फ इतना ही बता सकते हैं कि फ़िल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। बाकी बातें हम बाद में रिवील करेंगे।”

इस घोषणा ने फ़िल्म प्रेमियों के बीच उत्साह और उत्सुकता को बढ़ा दिया है, और सभी को बेसब्री से इस फ़िल्म का इंतज़ार है।

About Author

You May Also Like

More From Author