बॉलीवुड के वो कलाकार जो अचनाक बड़े पर्दे से हो गए गायब, कहां गए कोई नहीं जानता

1 min read

बॉलीवुड में सितारों के बुलंदियों तक पहुंचने और फिर कहीं खो जाने का सिलसिला दशकों पुराना है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे उदाहरण मौजूद हैं। डिजिटल इंडिया के इस दौर में जहां सितारे अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर लगातार जुड़े हुए हैं। वहीं, कई ऐसे कलाकार हैं जो अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।
राज किरण
80 के दशक में राज किरण फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। इस दौरान वह कई फिल्मों में निगेटिव से लेकर सपोर्टिंग रोल में नजर आए। अपने करियर में उन्होंने कर्ज, तेरी मेहरबानियां और घर हो तो ऐसा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लोगों को भी उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती थी। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे उनका करियर का ग्राफ नीचे जाने लगा। राज ने अपने करियर में लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार शेखर सुमन के टीवी शो में एक रिपोर्टर के रोल में देखा गया था।
राज इस समय कहां हैं किसी को भी नहीं पता। बताया जाता है कि 90 के दशक में काम न मिलने की वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे। फिल्म इंडस्ट्री में यह खबर फैलने के बाद उन्हें बिलकुल भी काम नहीं मिल रहा था, जिसके बाद वह अपने भाई के पास अमेरिका चले गए। 2011 में ऋषि कपूर ने दावा किया था कि राज किरण अमेरिका के पागलखाने में हैं। हालांकि उनकी पत्नी और बेटी ऋषिका ने इस बात को खारिज कर दिया था। इसके बाद यह भी खबर आई थी कि राज को आखिरी बार न्यू यॉर्क में टैक्सी चलाते हुए देखा गया है। आज तक उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।
विशाल ठक्कर
गुमनाम सितारों में विशाल ठक्कर का नाम भी शामिल है। संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में एक छोटे से रोल से वह काफी फेमस हो गए थे। साल 2001 में वह पहली बार फिल्म ‘चांदनी बार’ में नजर आए थे। विशाल के करियर में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन विशाल एक दिन अचानक गायब हो गए जो वाकई में चौकाने वाली बात थी। बात 31 दिसंबर 2015 की है।
विशाल ने उस रात 10.30 बजे अपनी मां से थिएटर में फिल्म देखने के लिए 500 रुपये मांगे थे और उन्हें भी साथ चलने को कहा लेकिन विशाल की मां ने मना कर दिया था। रात 1 बजे विशाल ने अपने पिता को मैसेज किया कि वे एक पार्टी में जा रहे हैं और कल आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भी दी थीं। लेकिन अगली सुबह उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। विशाल कहां चले गए आज तक इस बात की किसी को जानकारी नहीं है।

About Author

You May Also Like

More From Author