Adivasi Hair Oil: सेलेब्स के झांसे में आकर न करें ये गलती, जानें आदिवासी तेल का सच : डॉ अशोक सिन्हा

सेलेब्स के झांसे में आकर न करें ये गलती जानें आदिवासी तेल का सच 20240804 193248 0000

Adivasi Hair Oil : सोशल मीडिया पर छाए आदिवासी हेयर ऑयल को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक तरफ सोनू सूद, आरजे नावेद, सोनू शर्मा, सुशांत सिन्हा, डॉ. विवेक बिंद्रा, फराह खान, एल्विश यादव और अदा शर्मा जैसे कई नामी हस्तियों ने इस तेल का जमकर प्रचार किया है, वहीं दूसरी तरफ इसके असली होने पर सवाल उठ रहे हैं।

सनातन का अपमान, आयुर्वेद को बदनाम करने की साज़िश! क्या आदिवासी हेयर ऑयल के नाम पर सेलेब्स ने बेचा आपका भरोसा? मुम्बई के जाने माने हेयर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अशोक सिन्हा ने कई आरोप लगाए, सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी किया

जाने क्या है विवाद? आदिवासी हेयर ऑयल

तथ्यों की अनदेखी: आरोप है कि इन सेलेब्स ने इस तेल के प्रमोशन के दौरान ज़रूरी तथ्यों को छिपाया या तोड़-मरोड़कर पेश किया। आयुर्वेद की प्रामाणिकता को भी नज़रअंदाज़ किया गया है।

कुछ चेहरे, अलग-अलग दावे: कई वीडियो में एक ही आदिवासी व्यक्ति को अलग-अलग कंपनियों के तेल को ‘ऑरिजिनल’ बताते देखा गया है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

स्कैम के आरोप: कुछ लोगों का कहना है कि ये पूरा मामला एक सुनियोजित स्कैम है, जिसमें आदिवासी समुदाय के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है।

कैश ऑन डिलीवरी का जाल: ऑर्डर करने पर मिलने वाले प्रोडक्ट के लेबल पर कोई लाइसेंस नंबर, आयुष मंत्रालय का सर्टिफिकेशन, ड्रग लाइसेंस या FDA, GMP मानक नहीं पाया गया है। साथ ही, कंपनियां कैश ऑन डिलीवरी पर ज़ोर दे रही हैं, जिससे प्रोडक्ट वापसी मुश्किल हो जाती है।

सोशल मीडिया पर लोग इस मुद्दे पर अपनी नाराज़गी जता रहे हैं। कई लोग सेलेब्स के इस तरह के प्रमोशन को गैर-ज़िम्मेदाराना बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे एक बड़े स्कैम का हिस्सा मान रहे हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉ. अशोक सिन्हा जैसे विशेषज्ञों ने भी इस तेल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाज़ार में मिलने वाला अधिकांश आदिवासी तेल नकली या मिलावटी है।

क्या होगा आगे?

इस मामले में अभी तक किसी भी सेलिब्रिटी या कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। देखना होगा कि क्या सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई करती है या नहीं।

About Author