11वां दर्शनिक मुंबई प्रेस मीडिया अवार्ड 2024 में बीबी न्यूज़ के सम्पादक ब्रजेश मेहर हुए सम्मनित

1 min read

मुंबई। डीपीआईएएफ ग्रुप इंडिया और दुबई द्वारा 7वां छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवार्ड और 11वां दर्शनिक मुंबई प्रेस मीडिया अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया। 24 सितंबर की शाम को इस शो में कई जाने माने लोगों को सम्मानित किया गया है। इस समारोह मे आयोजन डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जाना द्वारा पिछले कई सालों से किया जा रहा है।

img 20241026 wa0071604365524195831973

इस बार समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार शानू, पूर्व एमपी गोपाल शेट्टी, कामगार नेता अभिजीत राणे, फिल्म प्रोड्यूसर सुनील दर्शन, भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक विनोद गुप्ता, कॉमेडियन एहसान कुरेशी, सुनील पाल, केके गोस्वामी सहित कई लोगों ने इस शो में चार चांद लगाए हैं।

शो के आयोजक कल्याणजी जाना ने मीडिया-प्रेस और सामाजिक क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह अवार्ड शो पिछले 11 वर्षों से करते आ रहे हैं। पिछले कई वर्षों से मीडिया जगत से जुड़े हिंदमाता मिरर के वरिष्ठ उपसंपादक और बीबी न्यूज के संपादक ब्रजेश मेहर को पूर्व एमपी गोपाल शेट्टी, कामगार नेता अभिजीत राणे, फिल्म प्रोड्यूसर सुनील दर्शन, भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक विनोद गुप्ता के हाथों से पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस मौके पर ब्रजेश मेहर ने कहा कि कल्याणजी जाना ने मुझे इस सम्मान के काबिल समझा इस के लिए में उनका तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ।

img 20241026 wa00733436402505023854246

इस पुरस्कार के संस्थापक कल्याणजी जाना ने कहा कि ये मेरे लिए सम्मान की बात है जो मैं इन सभी मीडियाकर्मियो को सम्मानित कर पा रहा है ।ये इन सभी का सहयोग है जो मैं इस तरह का पुरस्कार समारोह कर पा रहा है। मैं आगे भी अपने मीडिया भाइयों के लिए ऐसे समारोह आयोजित करता रहूंगा।

Dpiaf राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला अंकिता बम्बुलकर जाना विशेष धन्यवाद, संजय मोदी (टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में प्लेटलेट्स डोनर और किंगमेकर रक्तदान), निदर्शना गोवानी (कमला अंकीबाई की संस्थापक और ट्रस्टी घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट) , मलाड पश्चिम विधानसभा उम्मीदवार विनोद शेलार, वरिष्ठ अभिनेता लिलिपुट, अभिनेता राजू श्रेष्ठ, अभिनेता अली खान, लेखक और गायक नितिन रायकवार, इंस्टाग्राम प्रभावशाली नवाब साहिल, भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेता प्रदीप पांडे (चिंटू), गायक और अभिनेता अरुण बख्शी, खालिद खान आइकन यूनियन नेता, शिल्पा चौहान और लॉर्ड दास डीपीआफ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चांद सेठ संस्थापक एसओएस नाइटलाइफ़, बिल्डर शकील अहमद, अभिनेत्री सिमरन सचदेवा, यूनियन नेता बीजेपी फूल सिंह, सबसे बड़े निर्देशक भोजपुरी राजकुमार पांडे, युवा आइकन अभिनेता अजाज खान, धन्यवाद गौरव अनिल शाह, भोजपुरी अभिनेता देव सिंह, भोजपुरी की सर्वश्रेष्ठ गायिका प्रियंका सिंह, अभिनेता जावेद पठान, गायक ए जे अमित जाधव, अभिनेता ताहिर कमाल खान, बॉलीवुड अड्डा के संस्थापक दलविंदर धीमान, वकील सवीना बेदी सच्चर, अभिनेत्री तेजल किशोर, सबसे बड़े सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक नेता शकील जी हैं।

आपको बता दें कि कल्याणजी जाना का 28 नवंबर को मुंबई में सबसे बड़ा अवॉर्ड शो होने जा रहा है 6वा दादासाहब फाल्के आइकन अवॉर्ड फिल्म्स 2024, तीसरा मुंबई पुलिस आइकन अचीवर अवॉर्ड 2024, दुबई में दूसरा भारत गौरव आइकन अवार्ड इंटरनेशनल, दूसरा दुबई ऐंड भारत इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड और भारत ऐंड दुबई इंटरनेशनल कल्चरल फैशन शो 28 दिसंबर 2024 को आयोजित करने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अभी से तैयारियां शुरू कर दी।

More From Author